Friday, August 10, 2018

हरियाली तीज 2018: तीज पर हाथों में लगवाएं ये मेहंदी डिजाइन

हरियाली तीज है  शिव-पार्वती के अटूट प्रेम का त्योहार। इस दिन महिलाएं शिव पार्वती की पूजा की जाती है। हरियाली तीज पर विवाहिताएं महिलाएं पति के लिए व्रत भी रखती हैं। व्रत के दिन महिलाएं पूरा श्रृंगार करती है। ऐसे में मेंहदी लगाकर महिलाएं झूला झूलती हैं। मेंहदी के लिए हम लाएं आपको लिए इस बार लेटेस्ट मेंहदी के डिजाइऩ। मेहंदी लगाने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि कम से कम 4-5 घंटे इसे हाथों पर लगाए रखें। इसलिए कोशिश करें कि रात में मेहंदी लगाएं।  यहां देखें डिजाइन:

सासू मां के साथ होने वाली खट्टी-मीठी नोक-झोंक हर औरत की जिंदगी का अहम हिस्‍सा होती है। खास बात यह है कि यह किस्‍सा सिर्फ हिंदुस्‍तानी महिलाओं की जिंदगी का ही हिस्‍सा नहीं है, बल्‍कि दुनिया के अन्‍य देशों की औरतें भी इसी तरह की घटनाओं से दो चार होती हैं। यह खुलासा हुआ है ब्रिटेन की लोकप्रिय पेरेंटिंग वेबसाइट मम्‍सनेट पर आए कमेंट से।
इस वेबसाइट पर आए कमेंट से साबित होता है कि सासू मां के बारे में बहुओं का डर गलत नहीं है। मम्सनेट पर कुछ महिलाओं ने खुलासा किया कि उनके पति वक्‍त-बेवक्‍त दिए जा रहे अपनी मां के तानों पर की तरफ ध्‍यान ही नहीं दे पाते हैं। कई बार तो इसे स्‍वस्‍थ बातचीत का हिस्‍सा मान लेते हैं। कुछ महिलाओं ने बताया कि उनके बनाए खाने से लेकर उनके कपड़ों और रिश्‍तेदारों तक पर सासू मां की टिप्‍पणि जरूर होती है। मम्‍सनेट पर सिलेसिलेवार कमेंट की शुरुआत तब हुई जब एक महिला ने अपनी सासू मां के तानों का जिक्र किया। इसके बाद तो जैसे कमेंट की बाढ़ आ गई, हर किसी के पास नोकझोंक का कोई न कोई किस्‍सा जरूर था।
एक महिला ने बताया कि कैसे उसकी सासू मां ने उसकी सगाई के बाद कहा कि मुझे खुशी है कि तुमने शादी न चलने के हालात से निपटने के लिए कोई कानूनी कागज नहीं बनवाए हैं। उसने लिखा कि अन्‍य महिलाओं के इसी तरह के अनुभव जानने में उसे खुशी होगी। कुछ घंटों में ही तकरीबन दर्जनभर महिलाओं ने सासू मां के साथ अपने सबसे कड़वे अनुभव वेबसाइट पर साझा किए। इसमें शादी और पोते-पोतियों से जुड़े मुद्दों पर बात ज्‍यादा बढ़ी।
एक महिला ने लिखा, जब मेरी सासू मां को पता चला कि मैं गर्भवति हूं, तो उन्‍होंने ठंडी सांस भरते हुए कहा कि दुर्घटना किसी के साथ भी हो सकती है। जब मेरे पति कमरे से बाहर चले गए तो उन्‍होंने मुझे बताया कि उनकी एक्‍स गर्लफ्रेंड बच्‍चे चाहती थी और अगर ऐसा होता तो उनका एक खुशहाल परिवार होता। बच्‍चे का नाम रखने की बात पर उन्‍होंने मेरे पति की सभी पूर्व गर्लफ्रेंड के नाम बता दिए। वो किसी को नहीं भूलीं। एक अन्‍य महिला ने बताया कि मेरी शादी में मेरी सास को पता चला कि मेरी यूनीवर्सिटी की एक दोस्‍त सबका मेकअप कर रही है। उन्‍होंने मुझसे कहा कि आज की शाम कोई भी तुम्‍हारी ओर नहीं देखेगा।
कुछ अन्‍य महिलाओं ने कहा कि उनके ससुरालीजन उसके प्रति अपनी नापंसदगी का इजहार खुलेआम करते हैं। इसकी वजह से कई बार स्‍थिति काफी अपमानजनक हो जाती है। एक अन्‍य महिला ने लिखा कि एक बार मेरे सास-ससुर हमारे रहने के लिए घर आए थे। मेरी सासू मां ने मेरे ससुर को संबोधित करते हुए कहा कि मेरे बेटे को कितना काम करना पड़ रहा है। आपको नहीं लगता कि हमारी बहु कुछ ज्‍यादा ही लाड़-प्‍यार में पली है। बेचारा मेरा बेटा। उन्होंने जब यह कहा तब मैं भी कमरे में मौजूद थी।
कुछ और कमेंट
- शादी से ठीक पहले मेरी सास ने कहा, मैं तुम्‍हें बताना चाहती हूं कि मैंने अपने बेटे को बहुत समझाया कि वो अब भी अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती करने से बच सकता है।
- मेरी शादी के दिन मेरी सासू मां ने मुझसे शादी की फैमिली फोटो लेने के लिए फोटोग्राफर बुलाने को कहा। जब मैंने फोटोग्राफर को बुला दिया तो उन्‍होंने पूरे परिवार के साथ फोटो ली, सिवाय मेरे। उस समय मैं अपने शादी के लिबास में एक किनारे खड़ी थी।
- एक पार्टी के दौरान मेरी सास अपने दोस्‍तों से हमें मिलवा रही थीं। उन्‍होंने ने मेरे पति के बारे में बताया। मिलिए मेरे बेटे से, कुछ देर के अजीब सन्‍नाटे के बाद उन्‍होंने कहा, ओह यह इसकी पत्‍नी है।
- एक बार मेरी सास ने मुझे ऑनलाइन शॉपिंग करते देख लिया। उन्‍होंने मुस्‍कराते हुए कहा, तुम खुशकिस्‍मत हो एम एंड एस से कपड़़े ले पा रही है। मेरी तो कमर इतनी पतली है कि उसका नाप ही नहीं मिलता है।
- मेरे पति के 30वें जन्‍मदिन पर मेरी सास ने एक बड़ा कोलाज मेरे पति को तोहफे में दिया। इसमें उनकी जिंदगी से जुड़े हर शख्‍स की तस्‍वीर थी, सिवाए मेरे।

No comments:

Post a Comment